
पहली बारिश में बह गई दो महीने पहले बनी पुलिया, बनाने में हुए थे लाखों रुपए खर्च
AajTak
2 महीने पहले बनी पुलिया नदी के पानी में बह गई. 14 लाख रुपये से ज्यादा की रकम इस पुलिया के निर्माण में खर्च की गई थी. रुड़की में दो दिन से भारी बारिश हो रही है. ऐसे में यहां से निकलने वाली नदियां उफान मान रही हैं.
उत्तराखंड के रुड़की में सोलानी नदी पर बनी पुलिया पहली बारिश के पानी बह गई. मूसलाधार बारिश के कारण सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी के बहाव के कारण 14 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर बनाई गई पुलिया नदी के पानी में बह गई. इस पुलिस का निर्माण दो महीने पहले ही हुआ था. पुलिस रूड़की और हरिद्वार के रास्ते को जोड़ने में सहायक थी.
दरअसल, रुड़की में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है. रुड़की से हरिद्वार की ओर जाने वाले सोलानी नदी पुल के समीप लोक निर्माण विभाग ने 2 महीने पहले एक पुलिया का निर्माण किया था, जिसको बनाने में विभाग की ओर से बोर्ड पर लिखी गई धनराशि तकरीबन 14 लाख 74 हजार रुपए खर्च की गई थी, लेकिन कमाल की बात यह है कि पुलिया दो महीने भी नहीं टिक पाई और पहली बारिश के में नदी में बह गई.
देखें वीडियो...
पुलिया के बह जाने से लोगों को अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि यह पुलिया रुड़की से हरिद्वार और हरिद्वार से रुड़की आने-जाने में सहायक थी. पुलिया के घटिया निर्माण को लेकर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. उनका कहना है कि लाखों रुपए खर्च करके इस पुलिस का निर्माण कराए जाने की बात विभाग ने बोर्ड पर लिखी है. मगर, पहली ही बारिश में पुलिस सोलानी नदी में समा गई. घटिया निर्माण का ही यह सब नतीजा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










