
पहली पत्नी की Instagram Reel देख रहा था पति, दूसरी बीवी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
AajTak
एक शख्स अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स देख रहा था. हालांकि, उससे वो पांच साल पहले अलग हो गया था. इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी और उसी के साथ रह रहा था. मगर, पहली पत्नी की रील्स देखना उसकी दूसरी पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने प्राइवेट पार्ट काट दिया.
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने ब्लेड से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. उसने ये खौफनाक कदम महज इस वजह से उठाया क्योंकि उसका पति अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स देख रहा था. इस घटना से इलाके के लोग हैरान हैं.
मामला जिले के नंदीगामा का है. यहां एक शख्स पांच साल पहले अपनी पहली पत्नी से अलग हो गया था. इसके बाद उसने दूसरी शादी की और 5 महीने से उसके साथ मुप्पल्ला इलाके में रह रहे थे. बीते दिन इंस्टाग्राम पर वो पहली की रील्स देख रहा था. ये बात दूसरी पत्नी को बहुत नागवार गुजरी.
महिला ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया
देर रात उसकी पत्नी ने सवाल किया कि वो पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स क्यों देख रहा था. इसको लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पति ने अपना पक्ष रखा. मगर बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने आपा खो दिया और ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया.
हालत गंभीर देख दूसरे अस्पताल रेफर किया गया
इससे उसकी हालत बिगड़ गई और अधिक खून बहने के चलते आनन-फानन उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया. इस घटना में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








