
पहली टिंडर डेट पर प्रेग्नेंट हुई लड़की की कहानी वायरल, बनने जा रही मां!
AajTak
टिंडर मैच के बाद एक लड़की डेट पर गई. उसने सोचा था कि ये अच्छा नहीं जाएगा. लेकिन लड़की ने बताया कि डेट उम्मीद से बेहतर थी और इसके बाद उसे पता चला कि वो प्रेग्नेंट है.
टिंडर मैच के साथ एक लड़की डेट पर गई और पहली ही डेट पर वो प्रेग्नेंट हो गई. इस बात की जानकारी देते हुए लड़की ने सोशल मीडिया टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया जो कि वायरल हो गया. जिसके बाद लोग उसे ट्रोल करने लगे. हालांकि, लड़की ने उसे फर्क नहीं पड़ता. वह अब मां बनने जा रही हैं.
वैसे तो टिंडर मैच के साथ पहली डेट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं. वो बातचीत के तौर-तरीकों से लेकर पार्टनर के साथ अपनी केमिस्ट्री तक को लेकर थोड़े असहज दिखते हैं. अगर पहली डेट में सबकुछ ठीक भी रहा है, तो वो ऑफिशियल कपल बनने से पहले कुछ और टाइम साथ में बिताते हैं.
लेकिन एक तलाकशुदा लड़की के साथ पहली ही डेट पर हैरान करने वाला वाकया हुआ. इस लड़की का नाम ब्रांडी चेम्बर्स है. उसने कहा कि उसका पहला टिंडर डेट उम्मीद से भी बेहतर रहा. लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला है.
ब्रांडी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह एक कार में चिंतित दिखती है. उसने कहा- मैंने सोचा था कि मेरा टिंडर डेट अच्छा नहीं जाएगा.
अगले फ्रेम में वो एक फोटो दिखाती है. इसमें लड़की और उसका पार्टनर एक बेबी सोनोग्राम के साथ नजर आते हैं. लड़की ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात को अभी एक महीना ही हुआ है और वो प्रेग्नेंट है.
दूसरे वीडियो में ब्रांडी ने ये दिखाया कि कैसे उसने अपने पार्टनर को प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. तब लड़की ने एक टॉप पहन रखा था. उसने अपने बॉयफ्रेंड से पूछा- क्या इस टॉप में मैं प्रेग्नेंट दिख रही हूं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










