
पहलवानों को मिला किसानों का साथ, सोनीपत से एक जत्था जंतर-मंतर के लिए रवाना, सिंघू बॉर्डर की तरह डालेंगे डेरा
AajTak
देश के नामी पहलवानों को अब किसानों का समर्थन मिलने लगा है. सोनीपत से किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गया है. दरअसल देश के नामी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ फिर से धरने पर बैठ गए हैं.
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. देश के नामी पहलवानों को अब किसानों का समर्थन मिलने लगा है. लिहाजा सोनीपत से किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गया है. किसानों ने पहलवानों के समर्थन में नारेबाजी भी की.
किसान नेताओं ने ऐलान कि जब तक कुश्ती संघ के चीफ के खिलाफ नहीं होगी, कार्रवाई तब तक दिल्ली से वापसी नहीं करेंगे. जानकारी के मुताबिक लाखों किसान सिंघू बॉर्डर की तरह जंतर-मंतर पर डेरा डालेंगे. किसानों ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि हमने अपनी फसलों को बचाने के लिए शहादत दी, अब तो बात हमारी नस्लों पर आ गई है.
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट मांगी है. इस रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर दिल्ली पुलिस आगे बढ़ेगी.
जंतर-मंतर पर न्याय की मांग के लिए बैठे पहलवानों ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शीर्ष अदालत से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है. इसके लिए पहलवान विनेश फोगाट के साथ ही छह अन्य महिला पहलवानों ने याचिका दाखिल की है और पहले से की जा रही FIR दर्ज करने की मांग दोहराई है. पहलवानों ने रविवार देर रात सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दाखिल की है.
कपिल सिब्बल ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप हैं. प्रदर्शनकारी पहलवान सत्ता में बैठे लोगों की अंतरात्मा को हिलाने में असमर्थ हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है. इंसाफ के सिपाही आपके साथ हैं.
18 जनवरी 2023 को कुश्ती महासंघ और पहलवानों का ये विवाद सामने आया था. जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज पहलवान इकट्ठा हुए थे. उस दिन भी शाम 4 बजे कुश्ती खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने प्रमुख तौर पर पांच आरोप लगाए हैं.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










