
'पहलगाम हमले पर केंद्र जो भी एक्शन लेगा, कांग्रेस देगी पूरा समर्थन', बोलीं- प्रियंका गांधी
AajTak
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, जिससे देश में रोष और चिंता का माहौल है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के कदमों का समर्थन करेगी और आंतकी गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरान घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. आतंकी हमले के बाद विपक्षी दल सरकार के साथ खड़ा होने की बात कह रही है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ सरकार के हर कदम का कांग्रेस पूरा सपोर्ट करेगी.
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'जैसा कि आपने पहले सवाल में पूछा, मैंने साफ तौर पर कहा था कि कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने इस पर बयान दिया है. हम सभी उस बयान के साथ खड़े हैं और वही कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक स्थिति है. वह बयान स्पष्ट रूप से कहता है कि हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी कदम का समर्थन करते हैं. वास्तव में, हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह बहुत ही मजबूत और निर्णायक कदम उठाए और शीघ्रता से उठाए'.
पहलगाम मामले में क्या है ताजा अपडेट?
पहलगाम हमले पर भारत ने कार्रवाई तेज कर दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर चीफ मार्सल एपी सिंह से मुलाकात की और रूसी मिसाइल फॉरवर्ड पोस्ट पर भेजी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली से आप परिचित हैं और "जैसा आप चाहते हैं वैसा होकर रहेगा". उधर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि सक्षम नेतृत्व में भारत आतंक से निपट रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











