
पहलगाम हमले के बाद फिर एजेंसियों के रडार पर आया भारत का ये दुश्मन, US ने रखा है 10 मिलियन डॉलर का इनाम
AajTak
पाकिस्तान के पंजाब सूबे के लाहौर शहर में मौजूद है वो मकान, जिसमें हाफिज सईद रहता है. एक ऐसा शख्स जो दुनिया के टॉप मोस्ट टेररिस्ट में शुमार है. और जिसके सिर पर खुद अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान कर रखा है.
India Most Wanted Terrorist Hafiz Saeed: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस वक़्त जो टॉप टारगेट भारत की रडार पर हैं, उनमें नंबर वन पर है हाफिज सईद. जी हां, वो हाफिज सईद जो भारत का दुश्मन नंबर वन और सैकड़ों बेगुनाहों की मौत का गुनहगार है. लेकिन भारत के तीखे तेवर और आतंकियों को धरती के आखिरी छोर तक ढूंढ निकालने की कसम ने आतंक के इस आका की हवा खराब कर दी है और वो सेफ हाउस में छुपता फिर रहा है. इसी लुकाछिपी के खेल के बीच आज तक हाफिज सईद के उस ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हुआ, जहां इन दिनों उसकी रिहाइश है.
पाकिस्तान के पंजाब सूबे के लाहौर शहर में मौजूद है वो मकान, जिसमें हाफिज सईद रहता है. एक ऐसा शख्स जो दुनिया के टॉप मोस्ट टेररिस्ट में शुमार है. और जिसके सिर पर खुद अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर के इनाम का ऐलान कर रखा है. इतने घने रिहायशी इलाके में एक आम शहरी की तरह उसका रहना ये दिखाता है कि वो किस तरह आम लोगों को ढाल बना कर अपनी जान की हिफाजत चाहता है. मगर चूंकि उसके करम ही ऐसे हैं कि उसका डरना और हर आहट पर मौत से बचने की कोशिश करना लाजिमी है. और इसीलिए हाफिज सईद ने अपने इस मकान के इर्द-गिर्द कुछ इतनी कड़ी सुरक्षा लगा रखी है कि यहां तक पहुंचना आम लोगों के लिए तकरीबन नामुमकिन सी बात है.
लेकिन इसके बावजूद आजतक ना सिर्फ उसके इस खुफिया ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब रहा, बल्कि उसका चप्पा-चप्पा छानने के साथ-साथ हमारे अंडरकवर रिपोर्टर ने उसके सिक्योरिटी गार्ड्स से बातचीत कर उसके घर के आस-पास के माहौल को भी भांपने-समझने की कोशिश की. आज हम आपको खुफिया कैमरे के साथ-साथ सैटेलाइट कैमरे से ली गई हाफिज सईद के इसी ठिकाने की एक-एक तस्वीर दिखाएंगे, साथ ही दिखाएंगे कि यहां इस मकान के आस-पास आखिर वो कौन सी जगहें हैं, जहां हाफिज सईद का आना-जाना और उठना बैठना है. लेकिन इससे पहले एक झलक हाफिज सईद के इन सुरक्षाकर्मियों की देख लिए, जिन पर 10 मिलियन डॉलर के इनामी आतंकी के जान की हिफाजत की जिम्मेदारी है.
हाफिज सईद के ठिकाने की तलाश में हम लाहौर के इस मोहल्ले तक तो पहुंच चुके थे, लेकिन अभी हमें इस बात की तस्दीक करनी थी कि आखिर ये मकान वाकई हाफिज सईद का है या नहीं? तो हमने बिल्कुल किसी कौतुहल भरे शहरी की तरह वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातों ही बातों में पूछ लिया कि क्या वो लोग हाफिज सईद की सुरक्षा में ही तैनात हैं. जवाब हमें इशारों में मिला. सुरक्षाकर्मी ने हां में सिर हिला कर हमारे सवाल की तस्दीक कर दी.
तो बाहर से ये एक विशाल इमारत है, जिसमें हाफिज सईद रहता है. इस इमारत के सामने नहीं बल्कि इस पिछले हिस्से में हाफिज सईद के रहने का इंतजाम किया गया है. और ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया गया है. इसी मकान के पास ये एक मदरसा और एक मस्जिद भी है, जिसमें हाफिज सईद तालीम के बहाने लोगों का ब्रेनवॉश करता है. मदरसे के करीब ही एक बंकर भी है, जिसमें आपात स्थिति में छुपने का इंतजाम है. जबकि इसके पास ये एक प्राइवेट पार्क है, जिसका इस्तेमाल ये नफरती घूमने टहलने के लिए करता है. असल में सुरक्षा के लिहाज से वो खुल कर जहां-तहां नहीं जा सकता, इसलिए उसने अपनी रिहायश के इर्द-गिर्द ये एक अलग सी दुनिया आबाद कर रखी है.
सैटेलाइट ग्राफिक्स के बाद एक बार फिर सचमुच ग्राउंड पर चलकर देखा जाए तो, हाफिज के मकान के बाहर हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड्स तैयार हैं. वहां सिक्योरिटी गार्ड्स किसी की कार को धक्का लगाते हुए क्या कह रहे हैं. गार्ड्स का कहना है कि अगर वो इस तरह हाफिज सईद के सिक्योरिटी गार्ड्स से कार में धक्के लगवाएंगे और इसका पता हाफिज सईद को चल गया, तो वो बहुत नाराज हो जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







