
पहलगाम हमले के बाद गुलमर्ग सेक्टर में सुरक्षा कड़ी, एडवाइजरी जारी, देखें ये रिपोर्ट
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद नियंत्रण रेखा के गुलमर्ग सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें संवेदनशील इलाकों, विशेषकर पर्यटन स्थलों के पास के जंगली क्षेत्रों में गश्त और एरिया डोमिनेशन कर रही हैं. सरकार ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी कर सरहद की तरफ गैर-जरूरी आवाजाही से बचने को कहा है. देखें ये रिपोर्ट.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











