
पहलगाम हमले के बहाने ममता बनर्जी को घेरने में जुटी बंगाल बीजेपी कितनी कामयाबी होगी?
AajTak
ममता बनर्जी को लेकर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि पहलगाम हमले के बाद भी वो पाकिस्तान के खिलाफ खड़ी नहीं नजर आ रही हैं. लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी का दावा तब कमजोर लगता है, जब अभिषेक बनर्जी केंद्र की बीजेपी सरकार के सामने PoK ले लेने की डिमांड रख देते हैं.
ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी तो मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पहले से ही हमलावर थे, पहलगाम हमले के बाद उनकी मुहिम अपनेआप तेज हो गई है. लेकिन, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान को लेकर केंद्र सरकार से जो डिमांड की है, उससे शुभेंदु अधिकारी के हमले की धार कम हो सकती है.
पहलगाम हमले के बाद के माहौल को देखें तो अखिलेश यादव के मुकाबले ममता बनर्जी राजनीतिक रूप से ज्यादा दुरुस्त लग रही हैं. बीजेपी के निशाने पर तो समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनो बराबर बनी हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की एक मांग ही टीएमसी नेता के लिए कवर फायरिंग जैसा है. अखिलेश यादव के लिए पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से दूरी बनाना जहां महंगा पड़ रहा है, ममता बनर्जी ने अपनी तरफ से कोई कसर बाकी नहीं रखी है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी मुहिम और भी तेज करने वाले हैं, ऐसा बताया जा रहा है. ये स्वाभाविक भी है, आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव बमुश्किल साल भर का ही वक्त बचा भी है.
पहलगाम पर शुभेंदु अधिकारी का ममता पर हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में पश्चिम बंगाल के भी तीन लोग मारे गये हैं. ममता बनर्जी ने पीड़ितों के परिवारवालों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.
पश्चिम बंगाल सरकार पहलगाम के पीड़ितों में से एक बितान अधिकारी के पिता को बतौर पेंशन 10 हजार रुपये महीने भी देने जा रही है. बताते हैं कि परिवार को दी जाने वाली 10 लाख रुपये की मदद की रकम भी बितान की पत्नी और उनके माता-पिता में बराबर बांटी जाएगी. पत्नी की ही तरह बितान के माता-पिता को भी 5-5 लाख रुपये दिये जाएंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








