
पहलगाम: संदिग्ध खच्चर वाला हिरासत में, चश्मदीद महिला ने कहा था- उसने बंदूकों की बात की, धर्म पूछा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है. आरोपी की पहचान अयाज अहमद जंगल निवासी गोहिपोरा रैजन, गांदरबल के रूप में हुई है.
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो के मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए संदिग्ध खच्चर वाले की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है. ये मामला तब सामने आया जब एक महिला पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक संदिग्ध की फोटो दिखाते हुए उस पर धर्म संबंधी सवाल पूछने का आरोप लगाया था.
गांदरबल पुलिस ने मामले की तेजी से जांच की और संदिग्ध को हिरासत में लिया. संदिग्ध की पहचान अयाज अहमद जंगल निवासी गोहिपोरा रैजन, गांदरबल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध सोनमर्ग के थाजवास ग्लेशियर पर खच्चर चालक का काम करता है. पुलिस ने संदिग्ध से गहन पूछताछ की है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
बता दें कि महिला पर्यटक ने दावा किया कि हमले से ठीक पहले 20 अप्रैल को वह बैसरन वैली घूमने गई थीं, तब स्केच में दिख रहे संदिग्ध ने उन्हें खच्चर राइड कराई थी. संदिग्ध ने उस दौरान उनसे कई अजीब सवाल किए, जिनमें धर्म, धार्मिक स्थलों की यात्रा और दोस्तों की धार्मिक पहचान से जुड़े प्रश्न शामिल थे. महिला पर्यटक ने अपने फोन में मौजूद एक फोटो और व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिनमें उनके दोस्त भी संदिग्ध की पहचान की. फोटो में एक व्यक्ति मेरून रंग की जैकेट और पजामा पहने हुए नजर आ रहा है.
महिला पर्यटक ने दावा किया था कि खच्चर वाले के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें उसने प्लान A और प्लान B जैसी कोडेड बातें सुनीं. कॉल में कहा गया 'प्लान A ब्रेक फेल, प्लान B– 35 बंदूकें मैं भेजा हूं, घास में छुपी हैं.' इसके बाद जब संदिग्ध को लगा कि महिला सैलानी उसकी बातों को गौर से सुन रही हैं, तो उसने स्थानीय भाषा में बात करना शुरू कर दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










