
पहलगाम में जहां हमला हुआ, वहां पहुंचे अमित शाह... पीड़ित परिवारों का सुना दर्द, एक्शन प्लान का लिया जायजा
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हमले वाली जगह पर निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राउंड जीरो से हालातों और एक्शन प्लान का जायजा लिया. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच कर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में आतंकी हमले वाली जगह पर ग्राउंड जीरो से हालातों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों के अधिकारियों के एक्शन प्लान को लेकर भी चर्चा की.
पहलगाम के बैसरन मैदान जाने से पहले अमित शाह ने श्रीनगर में श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. इससे पहले उन्होंने श्रीनगर पहुंचकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
बताया जा रहा है कि अमित शाह कुछ देर पर जम्मू-कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली CCS बैठक में भाग लेंगे.
अमित शाह के अलावा कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद ने भी श्रीनगर में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है.
हमले के बाद शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने सभी एजेंसियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. उन्होंने पहले कहा कि आतंक के इस कायराना कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
अमित शाह ने पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए एक्स पर कहा, 'जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के सदस्यों के साथ हैं. आतंक के इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








