
पश्चिम बंगाल में चला ममता बनर्जी का जादू, TMC ने उपचुनाव किया विपक्ष का सूपड़ा साफ
AajTak
तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, बागदा, राणाघाट दक्षिण और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत हासिल की है. उपचुनाव के इन नतीजों बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने साल 2021 में हुई विधानसभा चुनाव में तीन राणाघाट दक्षिण, बागदा और रायगंज सीेटें जीती थीं.
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, बागदा, राणाघाट दक्षिण और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत हासिल की है. इन चारों सीटों पर बुधवार 10 जुलाई को मतदान हुआ था और शनिवार 13 जुलाई को मतगणना हुई है, जहां टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन दौराते हुए विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया है. बंगाल उपचुनाव के नतीजों से बीजेपी को करारा झटका लगा है, क्योंकि बीजेपी ने साल 2021 में हुई विधानसभा चुनाव में राणाघाट दक्षिण, बागदा और रायगंज सीट जीती थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे.
रायगंज से जीते कृष्णा कल्याणी
बंगाल की रायगंज विधानसभा से टीएमसी प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने जीत हासिल की है. कृष्णा ने 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की. उन्होंने 86 हजार 479 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मानस कुमार घोष को 36 हजार 402 वोट मिले. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मोहित सेनगुप्ता तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें 23 हजार वोटों से ही संतोष करना पड़ा.
राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी
राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट से टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने उपचुनाव जीत लिया है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मुकुट मणि को 39 हजार से ज्यादा के मार्जिन से शिकस्त दी है. टीएमसी प्रत्याशी को एक लाख 13 हजार 522 वोट मिले तो बीजेपी प्रत्याशी को महज 74 हजार 485 वोट मिले.
राणाघाट दक्षिण और रायगंज की दो सीटें तत्कालीन भाजपा उम्मीदवारों मुकुट मणि अधिकारी और कृष्णा कल्याणी ने जीती थीं. वे 2021 के बाद टीएमसी में चले गए और 2024 के लोकसभा चुनावों में, मुकुट और कृष्णा दोनों को टीएमसी टिकट पर क्रमशः राणाघाट और रायगंज से उम्मीदवार बनाया गया. हालांकि, वे हार गए और 2024 में उपचुनाव विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के रूप में दोहराए गए. दोनों ने टीएमसी के लिए जीत हासिल की.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







