पश्चिम बंगाल: बीजेपी उपाध्यक्ष को लस्सी और कोल्ड ड्रिंक क्यों पिला रहे TMC कार्यकर्ता?
AajTak
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच जगह-जगह से हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं मंगलवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मिदनापुर जिले में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का लस्सी और कोल्ड ड्रिंक से स्वागत किया. इसे देखकर बीजेपी नेता हैरान रह गए. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन के दौरान छुटपुट हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस लगातार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी जैसे आरोप लगा रही है. इस बीच मंगलवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मिदनापुर जिले में बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष दिलीप घोष का लस्सी और कोल्ड ड्रिंक से स्वागत किया. इसे देखकर बीजेपी नेता हैरान रह गए. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
दरअसल, बीजेपी नेता दिलीप घोष पश्चिम मिदनापुर में नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के लिए सलबानी बीडीओ कार्यालय के दौरे पर थे. इस दौरान स्थानीय टीएमसी नेताओं ने बीजेपी नेता को लस्सी और कोल्ड ड्रिंक के टेट्रा पैक की पेशकश की. पहले तो दिलीप घोष "हैरान" हुए, लेकिन बाद में उन्होंने लस्सी और कोल्ड ड्रिंक स्वीकर कर ली.
शीर्ष नेताओं के निर्देशों का कर रहे पालन- टीएमसी नेता
स्थानीय टीएमसी नेता असित घोष ने आजतक को बताया, “हम एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देना चाहते हैं, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो सकें. जहां हमारे शीर्ष नेताओं के निर्देश के अनुरूप, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी विपक्षी दल सुरक्षित तरीके से अपना नामांकन दाखिल कर सकें. दिलीप घोष नामांकन प्रक्रिया की जांच करने के लिए यहां आए थे और हमने उनके स्वागत के लिए लस्सी और कोल्ड ड्रिंक की पेशकश की.”
यह पूछने पर कि क्या टीएमसी उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं, घोष ने पूछा, "आप नामांकन क्यों नहीं दाखिल कर रहे हैं? नामांकन कराइए. धन्यवाद."
असित घोष ने बताया, "टीएमसी उस नियम का पालन करती है जो कहता है कि सभी के साथ सहयोग करें और विपक्ष में सभी का सम्मान करें. वह एक सांसद हैं. वह हमारे क्षेत्र में आए थे, इसलिए हमने पार्टी की ओर से ठंडे पानी और लस्सी से उनका स्वागत किया. उन्होंने मुझे धन्यवाद भी दिया."

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







