
पश्चिम बंगाल: नाराज पति को ढूंढने शहर आई विवाहिता, 6 लोगों ने रास्ते से उठाकर किया गैंगरेप
AajTak
25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ 6 पुरुषों द्वारा बेरहमी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. यह शर्मनाक घटना पश्चिम बंगाल के बर्दमान की है.
पश्चिम बंगाल के बर्दमान शहर में 25 वर्षीय विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला को कथित तौर पर सड़क किनारे से एक टोटो (इको रिक्शा ) में 6 लोगों ने जबरन उठा लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. महिला का बर्दमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










