
पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान... आज से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम
AajTak
राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी किए बयान में बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 18 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद वे तेलंगाना के सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगीं. वह 19 दिसंबर को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगी. राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी किए बयान में बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 18 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद वे तेलंगाना के सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगीं. वह 19 दिसंबर को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.
तेलंगाना में बुनकरों से करेंगी बातचीत
बयान के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ कपड़ा मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी. वह इस अवसर पर बुनकरों के साथ बातचीत भी करेंगी. उसी दिन, वह सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगी.
राष्ट्रपति निलयम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन
21 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी. वह 22 दिसंबर को राज्य के प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों के लिए राष्ट्रपति निलयम में एक एट होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी. 23 दिसंबर को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में लाइव फायरिंग अभ्यास देखेंगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










