
पश्चिम बंगाल: जंगल से भटके हाथियों ने मचाया आतंक, 50 वर्षीय व्यक्ति की जान गई, एक घायल
AajTak
पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में दलमा जंगल से भटके 20 हाथियों के झुंड ने हमला कर 50 वर्षीय धनंजय महतो की जान ले ली और भारत मलिक को घायल कर दिया. वन विभाग और ग्रामीणों ने झुंड को खदेड़कर जंगल लौटाने की कोशिश की, लेकिन हाथी वापस दलमा नहीं पहुंचे. क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में शनिवार को हाथियों के झुंड ने हमला कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना तब हुई जब दलमा जंगल क्षेत्र से भटककर आए 20 हाथियों के झुंड ने क्षेत्र में आतंक मचाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
जानकारी के मुताबिक, हादसा हधाडी गांव में हुआ, जहां 50 वर्षीय धनंजय महतो का सामना हाथियों के झुंड से हो गया. झुंड ने उन्हें कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद झुंड ने पास के सुशनेगिरिया गांव में भी हमला किया, जहां भारत मलिक नामक व्यक्ति को घायल कर दिया. धनंजय महतो का शव जंगल विभाग के कर्मचारियों ने खेत से बरामद किया, जबकि घायल भारत मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें- देर रात घर लौट रहे दो दोस्तों पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया. हालांकि, झुंड वापस दलमा जंगल क्षेत्र में नहीं लौट सका. हाथियों के झुंड के कारण इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है.
दलमा जंगल क्षेत्र से हाथियों का बार-बार गांवों की ओर भटकना स्थानीय निवासियों और वन विभाग के लिए गंभीर समस्या बन गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में भोजन और पानी की कमी के चलते हाथी अक्सर गांवों की ओर रुख करते हैं. वहीं, वन विभाग द्वारा हाथियों को उनके प्राकृतिक आवास में वापस भेजने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






