
पश्चिम बंगाल चुनाव में हार से बीजेपी को क्या मिली सीख? जानें सीएम योगी ने क्या दिया जवाब
ABP News
एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जब योगी आदित्यनाथ से यह सवाल किया गया कि पश्चिम बंगाल की हार से बीजेपी को क्या सीख मिली? तो इसका यूपी सीएम ने बखूबी जवाब दिया.
उत्तर प्रदेश प्रदेश में अगले साल विधानसभा का चुनाव है, लिहाजा आने वाले दिनों में इस राज्य में सियासी तपिस का एहसास होना शुरू हो जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जीत का दावा कर रहे हैं. राज्य में कैबिनेट विस्तार की भी सियासी अटकलें लगाई जा रही है. इन अटकलों को उस वक्त मजबूती मिली थी जब खुद सीएम योगी नई दिल्ली में जाकर पीएम मोदी और अन्य बीजेपी के सीनियर नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की थी. इस बीच, इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जब योगी आदित्यनाथ से यह सवाल किया गया कि पश्चिम बंगाल की हार से बीजेपी को क्या सीख मिली? तो इसका यूपी सीएम ने बखूबी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की हार संख्या के लिहाज से नहीं माना जा सकता है क्योंकि बीजेपी 3 से लेकर 77 तक पहुंची.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












