
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में दर्दनाक हादसा... शादी समारोह से लौट रही बोलेरो से टकराया ट्रेलर, 9 लोगों की मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी. बोलेरो सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसे के बाद गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई या अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया.
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर स्थित बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ, जहां एक बोलेरो गाड़ी और तेज रफ्तार ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई.
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी में सवार सभी 9 लोग पुरुलिया के बराबाजार थाना क्षेत्र के आदाबना गांव के निवासी थे. वे झारखंड के तिलाइटांड़ (निमडी थाना क्षेत्र) में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी नामशोल इलाके के पास पहुंची, एक ट्रेलर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
यह भी पढ़ें: 'जाको राखे साईंया, मार सके न कोय...', तेज रफ्तार बाइक का एक्सीडेंट, जानवर की ऑन स्पॉट मौत, चालक एकदम सेफ
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के परिजन बदहवास हैं और गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








