
पश्चिम बंगालः सीएम ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी करने वाला YouTuber गिरफ्तार
AajTak
YouTuber रोडुर ऱॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है. रोडुर रॉय के खिलाफ टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना एक YouTuber को भारी पड़ गया. YouTuber रोडुर रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रोडुर रॉय (Roddur Roy) के खिलाफ टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने FIR दर्ज करवाई थी.
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता रिजू दत्ता ने रोडुर रॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि YouTuber ने अपने वीडियो में 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी' की है. रिजू दत्ता की शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने गोवा में YouTuber रोडुर रॉय को गिरफ्तार कर लिया.
टीएमसी नेता रिजू दत्ता ने पुलिस से रोडुर रॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि रोडुर रॉय ने पश्चिम बंगाल को बदनाम करने का काम किया है. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के साथ ही सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी टिप्पणी की है.
रोडुर रॉय ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने 31 मई को कोलकाता में एक इवेंट के दौरान सिंगर केके की मौत पर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की थी. शिकायत दर्ज होने के बाद YouTuber रोडुर रॉय ने एक वीडियो बनाकर पुलिस को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी.
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब यूट्यूबर रोडुर रॉय किसी मुसीबत में फंसे हों. दो साल पहले यूट्यूबर रॉय पर रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










