
पशु तस्करी केस: TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या भी गिरफ्तार, ED ने पूछताछ के बाद लिया एक्शन
AajTak
पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी केस में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी ने बुधवार को पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया. इस मामले में अनुब्रत पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं.
पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी मामले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को बुधवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने मामले के संबंध में सुकन्या मंडल को बेहिसाब संपत्ति और उनसे जुड़े बैंक खातों को लेकर तलब किया था. सुकन्या राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक हैं. इससे पहले भी उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई थीं.
पशु तस्करी मामले में ईडी ने 17 नवंबर, 2022 को बीरभूम जिले के टीएमसी प्रमुख अनुब्रत मोंडल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. अनुब्रत मंडल अभी तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.
पशु तस्करी केस में अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने भी मार्च में सुकन्या को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में तलब किया था. सुकन्या से पूछताछ में सीबीआई को ज्यादा कुछ हाथ नहीं लग सका था. सूत्रों के मुताबिक कुछ महीने पहले सीबीआई की पूछताछ के समय सुकन्या मंडल ने अधिकतर सवालों के जवाब में कहा था कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. मेरे पिता ही इन सभी सवालों के जवाब दे सकते हैं. मैं नहीं.
पिछले महीने अनुब्रत मंडल के CA मनीष कोठारी को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था. तब ईडी ने कोर्ट में कहा था कि मनीष मंडल का एकाउंटेंट है और उसने मंडल की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बड़ी रकम ठिकाने लगाई है.
ईडी ने कोर्ट को बताया कि कोठारी ने कुछ शेल कंपनियां बनाकर उनके माध्यम से पैसा डायवर्ट किया है. जब अनुब्रत मंडल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कोठारी को सब पता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










