
पल भर में आग का गोला बना उड़ता विमान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर- VIDEO
AajTak
इस देश के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. हजारों की संख्या में लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी फंसे हुए हैं. आग बुझाने और लोगों की निकासी की कोशिश हो रही है.
सोशल मीडिया पर विमान क्रैश होने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये हादसा ग्रीस में हुआ है. इस देश में जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. ये विमान उसी आग को बुझाने का काम कर रहा था. मगर पेड़ों के ऊपर से गुजरते हुए ये सीधा क्रैश हो गया. वीडियो के आखिर में विमान में जोरदार धमाका देखा गया है. इस घटना में एयर फोर्स के दो पायलट की मौत की खबर है. विमान के वायरल वीडियो को देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं.
आग के कारण इलाके में हजारों लोग फंसे हुए हैं. उन्हें सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है. मृतक पायलटों की पहचान 34 साल के क्रिस्टोस मॉलास और 27 साल के पेरिकलिस स्टेफानिडिस के तौर पर हुई है. इन्हें इविया द्वीप के दक्षिणी सिरे पर प्लैटैनिस्टोस के पास झाड़ियों की आग बुझाने के लिए भेजा गया था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग का कैनेडायर CL-215 विमान सुलगती झाड़ियों पर पानी गिराने का काम करता है, फिर वो नीचे की तरफ तेजी से गिर जाता है.
Breaking News: Firefighting Plane Crash on Greek Island of Euboea. 🚒🔥 Video Captures Dramatic Incident. #PlaneCrash #FirefightingPlane #GreekIsland #Euboea #BreakingNews #EmergencyResponse #FirefightingEfforts #DisasterVideo #Rhodes #TragicIncident #Greece #Wildfire pic.twitter.com/yEh4q1WV4e
कंट्रोल से बाहर हो गया था विमान
वीडियो में विमान के विंग का हिस्सा भी पेड़ से टकराने के बाद गिरता नजर आ रहा है. इसके बाद विमान घूमता हुआ जमीन पर गिर जाता है. जिससे वहां जोरदार धमाका होता है. पायलट विमान को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था और विमान एक पहाड़ी के पीछे गायब होते देखा गया. इसके बाद एक आग का गोला और धुंए का बादल नजर आता है.
यह भी पढ़ें- इस देश में बंद हो रहे हजारों ब्यूटी सलून, महिलाओं से सजने संवरने का अधिकार छिना!

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










