
पर्सनल डेटा और APK फाइल... 'बाबा किस्मतवाले' टेलीग्राम चैनल पर क्या चल रहा था? बीटेक कर चुका शख्स निकला मास्टरमाइंड
AajTak
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक इंटर-स्टेट साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जिस मास्टरमाइंड को पकड़ा है, वह एक टेलीग्राम चैनल चलाता था, जिसका टाइटल था- 'बाबा किस्मतवाले'. आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था.
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट (पश्चिम जिला) ने एक बड़े इंटर-स्टेट साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बाबा किस्मतवाले नाम से टेलीग्राम चैनल चलाता था, जिसके माध्यम से लोगों का बैंकिंग और पर्सनल डेटा बेचा जा रहा था.
पश्चिम जिले के साइबर थाना अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवाश कुमार मंडल के रूप में हुई है, जिसने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई की है. उसके साथ एक अन्य आरोपी प्रदुम्न कुमार मंडल को झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड, एक iPad और नकदी बरामद की है. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों को ठगने का काम कर रहा था. गिरोह के सदस्य खुद को दिल्ली जल बोर्ड, बिजली विभाग (BSES) या किसी बैंक के अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे.
बातचीत के दौरान वे किसी तकनीकी खामी या बिल पेमेंट की धमकी देकर पीड़ितों को एक फर्जी APK फाइल भेजते थे. जैसे ही सामने वाला व्यक्ति वह फाइल डाउनलोड करता, उसका मोबाइल डिवाइस हैक हो जाता था. इसके बाद आरोपी उसके बैंक डिटेल्स और ओटीपी हासिल कर पूरे अकाउंट से पैसे उड़ा लेते थे.
यह भी पढ़ें: 53 लाख कैश, 30 वाहन, 11 हजार बैंक खाते… राजस्थान में पकड़े गए साइबर गैंग के 30 आरोपी, सरकारी योजनाओं में किया फ्रॉड
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी से प्राप्त राशि को आरोपी HP DriveTrack Plus कार्ड के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करते थे, ताकि पैसे की ट्रेसिंग मुश्किल हो जाए. बाबा किस्मतवाले नाम से चलाया जाने वाला टेलीग्राम चैनल इस गिरोह का मुख्य नेटवर्क था, जहां से आरोपी बैंकिंग डेटा, मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी अन्य साइबर अपराधियों को बेचते थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










