
परीक्षा पे चर्चा के लिए इतने करोड़ लोगों ने किया रजिस्टर, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम
AajTak
बोर्ड एग्जाम के पास आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार्षिक संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए अब तक 4 करोड़ से अधिक आवेदन हो चुके हैं. इसके साथ ही इसने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. पिछले साल की बात करें तो, 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए थे.
परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है. लेकिन उससे पहले ही इस कार्यक्रम के लिए 4 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं जिसके साथ ही एक नया गिनीत रिकॉर्ड बन गया है. वहीं, जो भी छात्र प्रधानमंत्री से सवाल करना चाहते हैं पर अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. छात्रों के अलावा शिक्षक या अभिभावक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.
इसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य एग्जाम के टाइम तनाव को कम करना है.
जल्द ही होंगे बोर्ड पेपर
यह संवाद ऐसे टाइम पर हो रहा है जब कई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने वाली है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम ने कहा कि वह छात्रों से सीधे उनके सवालों और अनुभवों के बारे में सुनने के लिए उत्सुक है.
4 करोड़ से अधिक लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
इस साल परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण आयोजित किया जाएगा. इसमें अब तक 4 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके जो पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा है. यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि बोर्ड के समय ये कार्यक्रम छात्रों की कितनी मदद करता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











