
Budh vakri: 2026 में 3 बार वक्री होंगे बुद्धि के दाता बुध, इन राशियों को हर क्षेत्र में होगा जबरदस्त फायदा
AajTak
Budh vakri: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह के वक्री होने को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह पृथ्वी से देखने पर अपनी सामान्य दिशा के विपरीत चलता हुआ प्रतीत होता है. इसे ही वक्री चाल कहा जाता है.
Budh Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का सीधा असर व्यक्ति की किस्मत, सोच और फैसलों पर पड़ता है . साल 2026 कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि इस वर्ष ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह तीन बार वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे. कुल मिलाकर बुध लगभग 69 दिनों तक वक्री रहेंगे. बुध को बुद्धि, स्मरण शक्ति, शिक्षा, लेखन, वाणी, गणितीय कौशल, व्यापार, शेयर मार्केट, सट्टा और अर्थव्यवस्था का प्रमुख कारक माना जाता है.
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध की वक्री चाल जहां कुछ लोगों को सावधानी बरतने का संकेत देती है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह अचानक धन लाभ, लॉटरी, सट्टा और निवेश में बड़ा फायदा दिलाने वाली साबित हो सकती है. आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 राशियां हैं जिनकी किस्मत बुध वक्री 2026 में चमक सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, इसलिए बुध वक्री का प्रभाव इस राशि पर सबसे गहरा रहेगा. इस दौरान आपकी रणनीतिक सोच और गणनात्मक क्षमता बेहद मजबूत होगी. सट्टा, लॉटरी, शेयर मार्केट या किसी भी तरह के जोखिम वाले निवेश में आपको अचानक लाभ मिल सकता है. पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने के भी योग हैं. व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदों और कम्युनिकेशन-आधारित कामों में सफलता दिलाने वाला रहेगा.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए बुध वक्री 2026 धन संचय और किस्मत का खेल लेकर आ सकता है. खासतौर पर जिन लोगों की रुचि सट्टा, लॉटरी या ऑनलाइन गेमिंग में है, उन्हें अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी . सही समय पर लिया गया फैसला आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को बोनस या अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











