
OnePlus का बड़ा धमाका, लॉन्च किए 9000mAh बैटरी वाले फोन्स, भूल जाएंगे चार्ज करना
AajTak
OnePlus ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाले अपने फोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने दो फोन्स को लॉन्च किया है, जिनमें 9000mAh की बैटरी दी गई है. ये किसी फ्लैगशिप फोन में मिलने वाली बैटरी के मुकाबले दोगुनी है. स्मार्टफोन्स दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं और इनमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.
OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार बैटरी के साथ आते हैं. हम बात कर रहे हैं OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V की, जो चीन में लॉन्च हुए हैं. ये दोनों ही फोन्स 9000mAh की बैटरी के साथ आते हैं. ये बैटरी iPhone 17 सीरीज के मुकाबले दोगुनी बड़ी है.
वैसे तो ऐपल अपने फोन्स की बैटरी कैपेसिटी को रिवील नहीं करता है. लेकिन जितनी जानकारी मौजूद है, उसके मुताबिक iPhone 17 में 3,692mAh की बैटरी और प्रो वेरिएंट में 4,252mAh की बैटरी मिलती है.
Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. वहीं Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और खास फीचर्स.
Turbo 6 की कीमत 2099 युआन (लगभग 27 हजार रुपये) से शुरू होती है. इस कीमत में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 2899 युआन (लगभग 37 हजार रुपये) है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन- सिल्वर, ब्लैक और ग्रीन में आता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13 पर बंपर डिस्काउंट, Amazon पर मिल रहा है ऑफर
Turbo 6V की बात करें, तो इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,699 युआन (लगभग 21 हजार रुपये) है. ये फोन भी तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और वॉइट में आता है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











