
टूरिस्ट गाड़ी में भूल गई 500 की गड्डी और iPhone, कश्मीरी ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. ड्राइवर ने एक महिला पर्यटक का बैग लौटाया, जिसमें नकदी, iPhone और कई कीमती सामान थे.
दरअसल, टैक्सी से उतरते वक्त महिला पर्यटक अपना बैग गाड़ी में ही भूल गई थी. कश्मीरक्राउन की रिपोर्ट के मुताबिक, बैग में 500 रुपये के नोटों की गड्डी, एक iPhone और अन्य जरूरी सामान मौजूद था. जब ड्राइवर ने बाद में अपनी टैक्सी चेक की, तो उसे बैग मिला.
इसके बाद ड्राइवर ने बैग के अंदर मिले दस्तावेजों और स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटक से संपर्क किया. कुछ ही समय में उसने महिला को ढूंढ लिया और बिना कुछ लिए पूरा सामान सुरक्षित लौटा दिया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पर्यटक ड्राइवर का शुक्रिया अदा करती है. वह उसकी ईमानदारी की तारीफ करती है, हाथ मिलाती है और भावुक होकर उसे गले भी लगाती है. यह पल देखने वालों को भी भावुक कर रहा है.
देखें वायरल वीडियो
रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह के काम समाज में गहराई से जमी ईमानदारी की भावना को दर्शाते हैं और पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बीच भरोसा मजबूत करते हैं.”

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











