
बढ़ते तनाव के बीच UAE ने ब्रिटेन में पढ़ने वाले छात्रों की फंडिंग में की कटौती, मुस्लिम ब्रदरहुड बना कारण
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ब्रिटेन के बीच मुस्लिम ब्रदरहुड को लेकर काफी समय से चल रहे तनाव का असर अब शिक्षा क्षेत्र में साफ दिखने लगा है. तनाव के चलते अब यूएई सरकार ने ब्रिटेन में पढ़ाई करने वाले अपने इच्छुक उम्मीदवार को दी जाने वाली सरकारी फंडिंग और स्कॉलरशिप में कटौती करने का फैसला किया है. ये फैसला उन छात्रों पर ज्यादा प्रभाव डालेगा, जो सरकारी सहायता के भरोसे ब्रिटेन के विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ब्रिटेन के बीच तनाव अब खुलकर सामने आने लगे हैं. इसका असर वहां के नागरिकों पर तो पड़ेगा ही लेकिन सबसे ज्यादा अगर ब्रिटेन में पढ़ने वाले यूएई छात्रों पर पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि यूएई सरकार ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए सरकारी फंडिंग और स्कॉलरशिप में कटौती करने का फैसला किया है. यह कदम दोनों देशों के बीच मुस्लिम ब्रदरहुड को लेकर चल रही असहमति को देखते हुए लिया गया है.
यूएई सरकार ने ऐलान किया है कि अब वह ब्रिटेन के उन विश्वविद्यालयों को अपनी मान्यता वाली लिस्ट नें शामिल नहीं करेगा, जिनके लिए सरकारी फंडिंग दी जाती थी.
मुस्लिम ब्रदरहुड बना सबसे बड़ा कारण
यूएई ने ये फैसला मुस्लिम ब्रदरहुड की वजह से लिया है. इसे लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां, यूएई मुस्लिम ब्रदरहुड को कट्टरपंथी संगठन मानता है और इसपर प्रतिबंध भी लगा चुका है. तो वहीं, ब्रिटेन ने अब तक मुस्लिम ब्रदरहुड पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया है. ऐसे में यूएई अधिकारियों का मानना है कि ब्रिटेन में स्थित विश्वविद्यालय में इससे जुड़ी विचारधारा को जगह मिल सकती है.
छात्रों पर पड़ेगा असर
इस फैसले का सीधा असर ब्रिटेन में पढ़ने वाले यूएई छात्रों पर पड़ेगा. जो भी छात्र वहां पर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें अब सरकारी मदद नहीं मिल पाएगी. अब सिर्फ वहीं छात्र ब्रिटेन जा सकेंगे जिनके परिवार उनके पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम हैं. यूएई से बड़ी संख्या में छात्र ब्रिटेन पढ़ने जाते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











