
हाथों पर चाय गिराकर किया जा रहा है लॉयल्टी टेस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खतरनाक ट्रेंड
AajTak
आज के डिजिटल दौर में रिश्ते भी सोशल मीडिया से काफी प्रभावित हो गए हैं. प्यार, दोस्ती और ट्रस्ट केवल आमने-सामने तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि इंस्टाग्राम की स्टोरी तक पहुंच गए हैं और अब तो उनके भी टेस्ट होने लगे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने पार्टनर की लॉयल्टी टेस्ट करने के लिए हाथों पर गर्म चाय गिरा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. तो कभी कोई नया ट्रेंड आ जाता है, जिसे देखकर लोग उसपर ही वीडियो बनाने लगते हैं और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है. ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि कुछ कपल अपने पार्टनर के साथ लॉयल्टी टेस्ट कर रहे हैं, लेकिन वह जिस तरह से टेस्ट कर रहे हैं, वह लोगों को बहुत हैरान कर रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की हाथ पकड़े हुए हैं. उस समय ही लड़का अपने और अपनी पार्टनर के हाथ पर गरमा-गरम चाय गिराता है. ट्रेंड के मुताबिक, अगर इस दौरान दोनों में से किसी एक ने भी हाथ नहीं हटाया तो वो लोयल हैं और अगर लड़की या लड़का में से किसी ने भी हाथ हटा लिया, तो समझो वो अपने पार्टनर के लिए लोयल नहीं है. पार्टनर के अलावा लोग दोस्ती की भी लॉयल्टी चेक करने के लिए भी इस ट्रेंड का यूज कर रहे हैं. सुनने में ये जितना अजीब लग रहा है, सोशल मीडिया पर उतने ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
इस अकाउंट से पोस्ट हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्रेंड को @SantaniSubhajiT नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक 82 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर कर रहे हैं. इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि बेवकूफ लोग हैं, ऐसे ही लोगों के एक साथ दो-चार चक्कर चल रहे होते हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये टॉर्चर है. तीसरे यूजर ने लिखा कि ये आज की टाइम की पागल पीढ़ी है. इसे पागलपन कहते हैं. हालांकि, इसके अलावा और भी कई प्लेटफॉर्म और अकाउंट से इस तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं.
एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
एक्सपर्ट्स तेजी से वायरल हो रहे इस ट्रेंड पर गंभीर चिंता जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि गरम चाय या कॉफी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ लोग इसे मजाक बताकर देखते हैं लेकिन ये स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत गंभीर बात है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कई लोग इस ट्रेंड को बिना इसके नुकसान को जाने अपना रहे हैं. लेकिन इसके नतीजों को नहीं जानते हैं. इस तरह के ट्रेंड को बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











