
'धुरंधर' एक्टर अक्षय खन्ना नहीं करते ब्रेकफास्ट, जान लें नाश्ता न करने से शरीर पर क्या होता है असर?
AajTak
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' में विलेन 'रहमान डकैत' के किरदार से छाए अक्षय खन्ना असल जिंदगी में ब्रेकफास्ट नहीं करते. वे सीधे लंच और डिनर ही लेते हैं, हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह के नाश्ते को जरूरी मानते हैं. जानें नाश्ता स्किप करने से मेटाबॉलिज्म, एनर्जी और फोकस पर क्या बुरा असर पड़ता है.
Akshaye Khanna skips breakfast: फिल्म 'धुरंधर' में ‘रहमान डकैत’ के दमदार किरदर से एक्टर अक्षय खन्ना सुर्खियों में बने हुए हैं, उन्होंने विलेन के रोल में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी और लोग उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अक्षय की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे असल जिंदगी में ब्रेकफास्ट नहीं करते. उन्होंने बताया है कि वो सीधे लंच और फिर डिनर ही करते हैं, वो आज भी नाश्ता नहीं करते हैं. अक्षय की यह बात सुनकर हर कोई शॉक्ड है, क्योंकि ब्रेकफास्ट को हमेशा दिन का सबसे जरूरी और अहम मील कहा जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि ब्रेकफास्ट स्किप करने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है.
सबसे पहले तो यह जानते हैं कि आखिर नाश्ते को क्यों इतना जरूरी माना जाता है, ब्रेकफास्ट शरीर को रातभर के फास्ट के बाद एनर्जी देता है, इससे हमारा मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव होता है और दिनभर काम करने की एनर्जी शरीर को मिलती है. इसलिए सुबह सवेरे एक हेल्दी और बैलेंस ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है और इससे फोकस और प्रोडक्टिविटी में भी मदद मिलती है.
हालांकि इन फायदों के बावजूद अक्षय नाश्ता नहीं करते हैं, ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि नाश्ता छोड़ने से हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है.
Association of Skipping Breakfast with Metabolic Syndrome and Its Components नाम की स्टडी के अनुसार, नाश्ता छोड़ने वालों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा 10 प्रतिशत अधिक होता है. इससे पेट की चर्बी, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ता है.
एनर्जी की कमी
अगर हम ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो हमारे शरीर को जरूरी ग्लूकोज नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से जल्दी थकान, कमजोरी और चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











