
परिसीमन आयोग की पहली बैठक में नहीं पहुंचे फारुख अब्दुला के सांसद, केंद्रीय मंत्री ने किया तंज
AajTak
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सीटों का खाका तैयार करने के लिए परिसीमन आयोग की आज नई दिल्ली में बैठक हुई. इस मीटिंग में फारुख अब्दुला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपना सांसद नहीं भेजा. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इनकी कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई देता है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन के लिए पहली मीटिंग नई दिल्ली में हुई. आयोग की पहली बैठक के साथ ही राज्य में परिसीमन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है. परिसीमन आयोग की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीजेपी के दो सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा भी शामिल हुए. दिल्ली के अशोक होटल में हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी सहित विपक्षी दलों के अड़ियल रवैये पर तंज करते हुए कहा कि इनकी कथनी और करनी में अंतर साफ दिखता है. संसद के सदन में ये लोग चीख चीख कर जम्मू कश्मीर में विधानसभा बहाल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया फिर से शुरू करने की बात कहते हैं, लेकिन जब लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू हो रही है तो राजनीति करते हैं. वो संसदीय लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनाई गई प्रक्रिया को ही असंवैधानिक बताते हुए बहिष्कार का नाटक कर रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को चिट्ठी लिख कर इस बैठक में शामिल होने से असमर्थता जताई है, यानी उनकी चिट्ठी से साफ है कि वो आयोग की बैठक में शामिल होकर अपनी राजनीतिक लाइन और एजेंडे से अलग नहीं होना चाहते हैं.
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.







