
पराली से बना रहे पशुओं के लिए चारा! पंजाब के किसान ऐसे कर रहे हर दिन 15 हजार तक की कमाई
AajTak
पंजाब में किसान अब पराली को आग लगाने की बजाय उसका इस्तेमाल मवेशियों के लिए सूखे चारे के रूप में कर रहे हैं. इससे किसान हर दिन 12000 से लेकर 15000 रुपये की कमाई कर रहे हैं.
पंजाब में धान की पराली को आग लगना शुरू हो चुका है जिसके चलते पंजाब की आबो हवा जहरीली हो रही है. हालांकि, यह आंकड़ा पिछले सालों के मुकाबले कम नजर आ रहा है. बात संगरूर की करें तो यहां पर सबसे ज्यादा धान की खेती होती है और पिछले कई सालों से यहां आग भी सबसे ज्यादा लगाई जाती थी, लेकिन इस बार ज्यादातर किसान बेलर मशीन के साथ खेत में से धान की पराली की बेल्स बनाकर उठा रहे हैं. फिर सुपर सीडर स्मार्ट सीडर मशीन के साथ गेहूं की बजाई कर रहे हैं. वहीं, कुछ किसान खेत से पराली को सूखा चारा बनाने वाली मशीन के साथ ट्रॉली में भरकर अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. ऐसे में किसानों को पैसा भी मिल रहा है और खेत से पराली भी उठ रही है.
पराली से बना रहे सूखा चारा आजतक संवाददाता ने संगरूर में वंगवाली गांव में जाकर जायजा लिया जहां पर किसान खेत से धान की पराली को सूखे चारे में इस्तेमाल कर रहे थे. संगरूर कृषि विभाग के अधिकारी डॉक्टर हरबंस सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसानों का हौसला भी बढ़ाया और उन्होंने हमारे साथ बातचीत करते हुए बताया कि आज संगरूर में ज्यादातर किसान पराली को आग नहीं लग रहे. वो बेलर मशीन के साथ वेल्स बनाकर बायोगैस बनाने वाली कंपनी को दे रहे हैं और सुपर सीडर स्मार्ट सीडर मशीन के साथ गेहूं की बिजाई कर रहे हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
12 से 15 हजार की कमाई आजतक संवाददाता जिस खेत में पहुंचे वहां किसान पराली को सूखे चारे के तौर पर बनाकर बेच रहे हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. एग्रीकल्चर चीफ ने बताया कि धान की परली से सूखे चारे की एक ट्राली किसान 1700 में बेच रहा है और उसकी एक दिन की कमाई 12000 से लेकर 15000 रुपये है. उन्होंने बताया कि पिछले साल संगरूर जिले में आग लगने के 5300 से ज्यादा मामले सामने आए थे, लेकिन इस बार उन्होंने बड़े स्तर पर सब्सिडी पर किसानों को मशीनें दी गई हैं. इस बार यह मामले आधे से भी कम रहने का अनुमान है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दूसरी ओर किसानों का भी कहना है कि उन्होंने यह मशीन कृषि विभाग से सब्सिडी पर 2 साल पहले ली थी. इस मशीन का इस्तेमाल गेहूं के सीजन में सूखे चारे बनाने के लिए होता है, लेकिन हमने 1 साल पहले इस मशीन से धान की पराली से सूखा चारा बनकर देखा तो हमारी 1700 रुपये में पर ट्राली बिकी. हम 12000 से लेकर 15000 तक कमा लेते हैं और उसके बाद गेहूं की बिजाई करते हैं, हमें अच्छा मुनाफा भी होता है और आगे गेहूं की फसल भी अच्छी हो जाती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










