
परांठे खाने मुरथल जा रहे थे Delhi के 4 दोस्त, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, 3 की मौत
AajTak
Accident in Sonipat: सोनीपत में भिगान टोल पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. तभी वह आगे डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में गाड़ी सवार जितेंद्र, अंकित और गौरव की मौके पर मौत हो गई है. वहीं अन्य साथी गौरव गंभीर रूप से घायल है.
हरियाणा के सोनीपत नेशनल हाइवे-44 पर भिगान टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार गाड़ी टोल के पास डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में सवार चार दोस्तों में से 3 की मौके पर मौत हो गई. सभी दिल्ली के रहने वाले थे और मुरथल ढाबा पर खाना खाने के लिए आए हुए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है. वहीं, घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी जितेंद्र, अंकित, गौरव और एक अन्य साथी गौरव, चारों गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से मुरथल आए थे. लेकिन रास्ते में ही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. तभी वह आगे जाकर डिवाइडर से जा टकराई.
टक्कर इतनी भयानक थी कि जितेंद्र, अंकित और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य साथी गौरव की हालत गंभीर है. मृतकों के परिजनों ने बताया कि चारों दोस्त मुरथल ढाबा पर खाना खाने के लिए गए थे. लेकिन एनएचएआई की लापरवाही के कारण वे हादसे का शिकार हो गए. उन्होंने कहा कि जो भिगान टोल के पास डिवाइडर बनाया गया है उस पर कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं है जिससे पता चल जाए कि यहां डिवाइडर है और इसी कारण हादसा हुआ है.
थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भिगान टोल के पास गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. गाड़ी की रफ्तार तेज होने से यह हादसा हुआ है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








