
पन्नू को लेकर खुलकर भारत के पक्ष में आया रूस, अमेरिका को दिया झटका और लगाई फटकार
AajTak
रूस ने एक बार फिर खुलकर भारत का साथ देते हुए अमेरिका को ही कटघरे में खड़ा किया है. रूस ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें अमेरिका ने कहा था कि भारत ने खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की साजिश रची थी.
अमेरिका ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि भारत ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी. अमेरिका के इन आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था. अब इस मामले में रूस भी खुलकर भारत के पक्ष में आ गया है उसने कहा है कि अमेरिका ने अभी तक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है.
इससे पहले रूस ने वाशिंगटन पर भारत के घरेलू मामलों और लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था. पिछले साल नवंबर में, अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था. आतंकवाद के आरोप में भारत में वांछित पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है.उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है.
ये भी पढ़ें: भारत के लोकसभा चुनावों में दखल देने की कोशिश कर रहा अमेरिका, रूस का बड़ा दावा
पन्नू को लेकर अमेरिका ने नहीं दिया कोई सबूत
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा से जब वाशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें दावा किया गया है कि भारत रूस और सऊदी अरब जैसी नीतियों को अपनाने की कोशिश कर रहा है, तो उन्होंने कहा: "हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन ने अभी तक किसी जीएस पन्नू की हत्या की तैयारी में भारतीय नागरिकों की भागीदारी का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है. सबूतों के अभाव में इस विषय पर अटकलें लगाना अस्वीकार्य हैं."
भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाता है यूएस- रूस

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











