
पथरीली जमीन पर दिहाड़ी मजदूर ने चलाया हल, सालाना कमाने लगा 3 लाख रुपये
AajTak
मन में अगर जज्बा और लगन हो तो इंसान मुश्किल से मुश्किल काम को भी कर जाता है. धनबाद के एक दिहाड़ी मजदूर ने अपनी कड़ी मेहनत से बंजर जमीन को उपजाऊ बना दिया. अब खेती से सालाना तीन लाख रुपये कमा रहा है.
मन में अगर जज्बा और लगन हो तो इंसान मुश्किल से मुश्किल काम को भी कर जाता है. झारखंड के धनबाद में एक दिहाड़ी मजदूर ने अपनी कड़ी मेहनत से बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना दिया. एक समय था जब इस जमीन पर कंकड़ और बड़े-बड़े पत्थर हुआ करते थे. लेकिन आज चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. टाटा सिजुआ के रहने वाले उमा महतो पहले दिहाड़ी मजदूर थे और मजदूरी से वो इतना पैसा भी नहीं कमा पाते थे कि जिससे उनका घर चल सके. इसके बाद उमा ने कुछ अलग करने की ठानी. वे खेती करना चाहते थे, लेकिन उनके पास इतनी जमीन भी नहीं थी कि जिस पर वो खेती कर सकें. उमा की नजर कंकड़-पत्थर से भरी खाली जमीन पर पड़ी. उन्होंने कड़ी मेहनत से उस जमीन को समतल किया और फिर इसकी जुताई शुरू की इसके बाद खेती करना शुरू कर दिया. अब उमा महतो इस दो एकड़ जमीन से सालाना तीन लाख रुपये कमा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










