
'पत्रकार हैं तो क्या सीधे SC आ जाएंगे?', MP में रेत खनन से जुड़े मामले में कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल
AajTak
मध्य प्रदेश में पुलिस की ओर से रेत माफिया की पोल खोलने वाली रिपोर्टिंग करने पर दो पत्रकारों की पिटाई का आरोप चर्चा में है. अब दोनों पत्रकार राज्य पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उनकी अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार तो हो गया है लेकिन कई तीखे सवाल भी पूछे हैं.
मध्य प्रदेश में रेत खनन माफिया की पोल खोलने वाले दो पत्रकार अब खुद पुलिस के निशाने पर हैं. पत्रकारों ने गिरफ्तारी की आशंका के चलते सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए हामी तो भर दी, लेकिन साथ ही कुछ तीखे सवाल भी दाग दिए. अदालत ने पूछा कि क्या पत्रकार होना ही सीधे शीर्ष अदालत आने का आधार बन सकता है?
सुनवाई के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट
मध्य प्रदेश में पुलिस की ओर से रेत माफिया की पोल खोलने वाली रिपोर्टिंग करने पर दो पत्रकारों की पिटाई का आरोप चर्चा में है. अब दोनों पत्रकार राज्य पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उनकी अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार तो हो गया है लेकिन कई तीखे सवाल भी पूछे हैं.
'आप पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए?'
इस मामले में इसी हफ्ते सुनवाई होगी. हालांकि मामले की जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए? क्या हम अग्रिम जमानत के पूरे देश के मामले सुने? इसलिए क्योंकि याचिकाकर्ता पत्रकार हैं! फिर कोर्ट ने इसी हफ्ते सुनवाई का भरोसा दिया.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









