
पत्नी-बेटे सब राजनीति में... जानिए अजित पवार के परिवार में कौन-कौन हैं
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक बड़े राजनीतिक परिवार थे. उनकी पत्नी का नाम सुनेत्रा पवार है और उनके दो बेटे हैं- पार्थ पवार और जय पवार. पार्थ पवार राजनीति में सक्रिय रहे हैं और लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, जबकि जय पवार फिलहाल निजी जीवन और बिजनेस से जुड़े हैं.
NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई.
जानकारी के अनुसार, अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है. इसी कड़ी में जानते हैं अजित पवार की फैमिली के बारे में...
पूरा परिवार महाराष्ट्र राजनीति में सक्रिय अजित पवार एक बड़े राजनैतिक परिवार से थे, जिनकी पत्नी सुनेत्रा पवार हैं. उनके दो बेटे हैं- पार्थ और जय. पार्थ ने राजनीति भी आजमाई और चुनाव लड़ा, जबकि जय की शादी हाल ही में बहरीन में हुई. पूरा परिवार महाराष्ट्र राजनीति में सक्रिय और चर्चित रहा है, खासकर उनके चाचा शरद पवार और चचेरी बहन सुप्रिया सुले के कारण.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










