
पत्नी पर अवैध संबंध का शक, हत्या कर शव के साथ ली सेल्फी, लिखा-'धोखे की कीमत मौत'
AajTak
कोयंबटूर में पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने पर बालामुरुगन ने महिला हॉस्टल में जाकर प्रिया की दरांती से हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने खून से लथपथ शव के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसमें लिखा, 'धोखे की कीमत मौत है.' घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. आरोपी की इस क्रूर हरकत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.
अलग रह रही थी पत्नी, पति को था शक तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निवासी बालामुरुगन की शादी प्रिया से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं. कुछ घरेलू विवादों के कारण प्रिया कोयंबटूर में एक महिला हॉस्टल में रहकर नौकरी कर रही थीं. इसी दौरान बालामुरुगन को शक था कि पत्नी का किसी और से संबंध है, जिसके चलते वह लगातार उससे नाराज़ रहता था.
हॉस्टल में पहुंचकर बोला- मेरे साथ चलो, पत्नी ने किया इनकार घटना वाले दिन बालामुरुगन अचानक उस हॉस्टल पहुंच गया, जहां प्रिया रहती थीं. उसने पत्नी से उसके साथ चलने की मांग की, लेकिन प्रिया ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह उसके साथ नहीं जाएगी. इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया और मामला बढ़ता चला गया.
छुपा रखा था हथियार, मौके पर ही कर दी हत्या गुस्से में आकर बालामुरुगन ने अपने पास छुपाकर रखी गई दरांती निकाली और प्रिया पर हमला कर दिया. वार इतनी गंभीर थी कि प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई. खून से लथपथ शव वहीं जमीन पर पड़ा रहा और आरोपी वहीं उसके बगल में बैठा रहा.
शव के साथ ली सेल्फी, लिखा-'धोखे की कीमत मौत' सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद बालामुरुगन ने पत्नी के खून से सने शव के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में पोस्ट कर दिया. कैप्शन में उसने लिखा- 'धोखे की कीमत मौत है.' यह देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने किया गिरफ्तार रतनापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या और साइबर सबूतों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








