
पत्नी ने बेरोजगारी में दिया साथ, अफसर बनते ही पति ने रचाई दूसरी शादी... ममता को मिला वफा का ये सिला
AajTak
मध्य प्रदेश के देवास में ममता नामक महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. ममता का आरोप है कि उसके बेरोजगार पति ने अफसर बनते ही दूसरी शादी कर ली और उसे छोड़ दिया. पीड़िता के मुताबिक, जब उसकी शादी हुई थी तो उसका पति बेरोजगार था. उसी ने मजदूरी कर उसकी पढ़ाई के लिए पैसे दिए. लेकिन अफसर बनते ही पति ने उसे धोखा दे दिया.
SDM ज्योति मौर्य केस के बाद देश के कई इलाकों से ऐसे ही मिलते जुलते मामले सामने आने लगे हैं. जहां अफसर बनते ही किसी पत्नी ने पति को धोखा दिया तो किसी पति ने पत्नी को धोखा दिया. कई मामले तो ऐसे भी सामने आ रहे हैं जहां पति अपनी पत्नियों की कोचिंग छुड़वा रहे हैं. इसी क्रम में अब पति द्वारा पत्नी को धोखा देने का मामला सामने आया है.
ताजा मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले का है. यहां एक पत्नी ने रो-रो कर अपनी दास्तां सुनाई. उसका आरोप है कि जिस बेरोजगार पति का उसने शादी के बाद साथ निभाया, ताकि वह एक बड़ा अधिकारी बन जाए. अब जब पति बड़ा अधिकारी बन गया है तो उसने दूसरी शादी कर ली है.
बागली क्षेत्र की रहने वाली ममता ने बताया कि उसने साल 2015 में कमरु हठीले से कोर्ट मैरिज की थी. कमरू उस समय बेरोजगार था. उसने ग्रेजुएशन की थी. बावजूद इसके ममता ने उसका पूरा साथ दिया. कमरु बड़ा अधिकारी बनना चाहता था. उसने यह बाद ममता को बताई तो पत्नी भी इसे सुनकर काफी खुश हुई.
उसने पति से कहा कि वो पढ़ाई करे, पैसों की इंतजाम वो खुद करेगी. इसके लिए ममता ने लोगों के घरों में काम करना शुरू किया. लोगों के घरों में वह झाड़ू-पोंछा लगाती, कहीं बर्तन मांजती. कुछ दुकानों में भी काम करती. ऐसा करके वह पैसों का जुगाड़ करने लगी ताकि उसका पति पढ़ाई कर सके. मजदूरी के पैसों से पति के लिए किताबें-नोट्स मंगवाएं जिससे उसका पति परीक्षा की तैयारी कर सके.
2019-20 में कमर्शियल टैक्स अफसर बन गया कमरु
आखिरकार 2019-20 में कमरू को सफलता मिली और कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर उसका चयन हुआ. रतलाम जिले में उसकी पोस्टिंग हुई. इसी बीच वह जोबट निवासी युवती के संपर्क में आया तो ममता को मायके भेजकर उसके साथ रहने लगा. ममता का कहना है कि उसके पहले पति का निधन हो गया था जिसके बाद वह कमरू के संपर्क में आई थी. दोनों करीब छह साल तक साथ रहे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








