
पत्नी ने पति को गिफ्ट की हूबहू खुद की तरह दिखने वाली डॉल!
AajTak
एक महिला ने अपने पति को एक डॉल गिफ्ट किया ताकि जब वह मूड में ना हों तो पति डॉल के साथ अपना मन बहला सके. अब कपल का मानना है कि डॉल के आने की वजह से उन दोनों के रिलेशनशिप पहले से और भी बेहतर हो गया है. महिला ने कहा कि वह डॉल को कभी आलमीरा में नहीं रखती है.
एक पत्नी ने अपने पति को बिल्कुल अपनी तरह दिखने वाली एक डॉल गिफ्ट किया है. ताकि जब वह मूड में ना हों तो पति डॉल के साथ अपना मन बहला सके और उन पर कोई प्रेशर ना हो. अब कपल ने माना है कि डॉल के आने की वजह से वे दोनों पहले से ज्यादा करीब आ गए हैं.
23 साल की चार ग्रे और 28 साल के उनके पति कैलम ने इस डॉल का नाम डी (Dee) रखा है. वे दोनों डॉल के आने से बहुत खुश हैं. ब्रिटेन में रहने वाले पति-पत्नी का दावा है कि दोनों मिलकर प्रति महीने करीब एक करोड़ रुपये की कमाई करते हैं.
कपल डॉल को एक जीवित इंसान की तरह ट्रीट करते हैं. उसे अलग-अलग तरह के कपड़े पहनाते हैं, अपने साथ सैर के लिए ले जाते हैं और सभी साथ में ही अपना फेवरेट शो भी देखते हैं.
चार ग्रे ने कहा कि डॉल की वजह से उन दोनों के रिलेशनशिप को और ज्यादा मजबूती मिली है. जून 2022 में कपल ने इस डॉल को खरीदा था.
इसके पहले भी उन्होंने एक डॉल खरीदा था लेकिन वह उनके काम का नहीं था. इसके बाद उन्होंने चार ग्रे की लुक वाली एक ज्यादा रियलिस्टिक दिखने वाली मॉडल को खरीद लिया.
कैलम ने कहा- एक कपल के तौर पर डॉल हमारे लिए एक पॉजिटिव इंपैक्ट लेकर आया है. उसने हम दोनों को करीब ला दिया है. चार ग्रे ने कहा- हमलोगों ने कभी उसे अलमारी में नहीं रखा है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










