
पत्नी के चरित्र पर हुआ संदेह, 3 महीने से 30 किलो वजनी लोहे की जंजीरों से बांधकर रखा
AajTak
राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गांव के युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए खुद की पत्नी को पिछले 3 माह से 30 किलो वजनी जंजीर से बांध कर रखा हुआ था.
राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. गांव के युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए खुद की पत्नी को पिछले 3 माह से 30 किलो वजनी जंजीर से बांध कर रखा हुआ था. इस बात की जानकारी मिलने पर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह बीट कांस्टेबल नेमीचंद व शिवसिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो महिला को लोहे की जंजीर से बांधा हुआ पाया गया. थाना अधिकारी ने लोहे कि बंधी जंजीर से महिला को आजाद करवाया और महिला के खुद के पुत्र को सुपुर्द कर किया. थाना अधिकारी ने बताया कि भैरुलाल पिता नन्दा जाति मीणा निवासी जाम्बुरेल थाना अरनोद अपनी ही पत्नि के चरित्र पर संदेह कर रहा था. सन्देह के चलते करीब तीन महीने से लोहे की जंजीर से अपने केलुपोश मकान के पास एक कच्ची टापरी में उसको बांध रखा था. भैरूलाल उसे लगातार मानसिक प्रताड़ित कर काफी परेशान कर रहा है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










