
पत्नी की हत्या, कूकर में उबाले शव के टुकड़े और हड्डियों को पीसा... आरोपी के कुबूलनामे के बाद हैदराबाद पुलिस का खौफनाक खुलासा!
AajTak
हैदराबाद में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव के टुकड़े करने, हड्डियों को पीसकर चूर्ण बनाने और शव के अवशेष को टॉयलेट बहाने जैसे जघन्य कृत्य के आरोपी पूर्व सैनिक पी गुरुमूर्ति (39) को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.
हैदराबाद में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करके उसके शव के टुकड़े करने, हड्डियों को पीसकर चूर्ण बनाने और शव के अवशेष को टॉयलेट बहाने जैसे जघन्य कृत्य के आरोपी पूर्व सैनिक पी गुरुमूर्ति (39) को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी. लेकिन उसके खिलाफ सबूत मिलने में हो रही परेशानी की वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी. लेकिन अब हैवान पुलिस की गिरफ्त में है.
राचकोंडा के पुलिस आयुक्त सुधीर बाबू ने वारदात से जुड़ी जानकारी का खुलासा करते हुए 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' और 'बर्बर प्रकृति' का कृत्य बताया. उन्होंने कहा कि पी गुरुमूर्ति ने कुबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी माधवी (35) की हत्या की है. इसके बाद शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा, उनको उबाला और बाद में हड्डियों को चूर्ण बनाने से पहले जला दिया. उसने अपनी पत्नी की हत्या से पहले अपने बच्चों को एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था.
शव के टुकड़ों को उबाला, फिर गैस स्टोव पर जला दिया
पुलिस आयुक्त ने पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए बताया कि 16 जनवरी को आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था. इस दौरान उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा. वो गिर गई. इसके बाद उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या को छिपाने के लिए उसने शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया. उसे बाल्टी में रख दिया. फिर उसने वॉटर हीटर के जरिए पानी गरम किया. टुकड़ों को उबाला और बाद में सिंगल बर्नर गैस स्टोव पर जला दिया.
हड्डियों को पीसकर चूर्ण बनाया और टॉयलेट में बहा दिया
इसके बाद आरोपी ने पत्थर के रोलर से हड्डियों को पीसकर चूर्ण बना दिया. उस चूर्ण और मांस के छोटे-छोटे टुकड़ों को टॉयलेट में फेंक दिया और कई बार पानी से फ्लश किया. बची हुई छोटी हड्डियों (अवशेषों) को घर के कूड़ेदान में रख दिया गया, ताकि बाद में उनका निपटान किया जा सके. जलने के दौरान घर में होने वाले दुर्गंध को कम करने के लिए उसने दरवाजे और रसोई की खिड़कियां खुली रखीं. इस वारदात के दौरान किसी को भनक नहीं लगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










