
'पत्नी और बेटी ने दुनिया उजाड़ दी...' बचपन के प्यार से मिला धोखा तो शख्स ने लिया ये फैसला
AajTak
एक शख्स के अपनी पत्नी के धोखे के बारे में पता लगा तो वह टूट गया और उसने अपनी बेटी के इसके बारे में बताया. लेकिन जैसी ही उसे पता लगा कि उसकी बेटी ने भी उसे बड़ा धोखा दिया तो मानो उसकी दुनिया ही उजड़ गई.
शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर से धोखा किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है. ये दुख और बढ़ जाता है जब आप लंबे समय से रिश्ते में हों. 43 साल के एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसने अपने बचपन के प्यार से शादी की थी और उनकी एक प्यारी बेटी भी थी लेकिन एकाएक उसकी दुनिया तब उजड़ गई जब उसे अपनी पत्नी के साथ-साथ बेटी के भी धोखे के बारे में मालूम हुआ.
सोशल मीडिया से पता लगा धोखा दे रही थी पत्नी
शख्स ने बिना अपनी पहचान जारी किए रेडिट पर अपनी भावुक करने वाली स्टोरी साझा की. उसने लिखा- उसने एक दिन अपनी पत्नी का सोशल मीडिया अकॉउंट देखा तो उसे मालूम हुआ कि वह अपने एक दोस्त के साथ रिश्ते में है और मुझे धोखा दे रही है. उसने लिखा, "मैं यह पूरी नफरत से कह रहा हूं, वह एक घटिया आदमी है लेकिन उसके पास एक चीज थी, पैसा, जो कि मुझसे काफी ज्यादा था."
'बेटी को फोन किया तो वह घबरा गई'
उसने आगे बताया- मैंने तुरंत अपनी बेटी को फोन किया और उसे तुरंत घर आने के लिए मना लिया. वह घबराई हुई लगी जो काफी अजीब था. लेकिन मुझे लगा शायद मेरी पत्नी ने बेटी को बता दिया होगा कि मुझे उसके अफेयर के बारे में पता चल चुका है, इसीलिए वह घबरा गई होगी.
'उल्टा मुझपर ही आरोप लगाने लगी पत्नी'

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










