
'पति 9 लाख कमाता है, मुझे हर महीने 2.5 लाख की एलुमनी मिले...', बेटे की कातिल CEO सूचना सेठ ने कोर्ट में दी थी अर्जी
AajTak
Suchana Seth Case: सूचना सेठ को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि सूचना सेठ ने अगस्त 2022 में अपने पति वेंकटरमन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर किया था. साथ ही पति का आय का हवाला देते हुए सूचना ने प्रति माह 2.5 लाख रुपये के भरण-पोषण की मांग की थी.
गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ (Suchana Seth) को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सूचना और उसके पति वेंकटरमन पीआर के बीच संबंध बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे. अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि सूचना सेठ ने अगस्त 2022 में अपने पति वेंकटरमन के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर किया था.
8 अगस्त, 2022 को दायर मामले में उसके पति वेंकटरमन पर उसे और उसके बेटे को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, वेंकटरमन ने कोर्ट में इन आरोपों से इनकार किया था. यह घरेलू हिंसा का मामला कथित तौर पर उनके तलाक की कार्यवाही के दौरान दर्ज किया गया था.
18 अगस्त, 2022 को जारी एक निरोधक आदेश में वेंकटरमन को सूचना सेठ के आवास में प्रवेश करने या उनके बेटे से फोन या किसी अन्य माध्यम से संपर्क करने पर रोक लगा दी गई थी. अदालत ने इस मामले को 29 जनवरी, 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया था. मतलब 29 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई होनी थी.
अपनी याचिका में सूचना सेठ ने कहा था कि उनके पति वेंकटरमन हर महीने 9 लाख रुपये कमाते हैं. पति का आय का हवाला देते हुए सूचना ने प्रति माह 2.5 लाख रुपये के भरण-पोषण की मांग की थी.
वेंकटरमन केरल के रहने वाले हैं. जबकि, सूचना कोलकाता की रहने वाली हैं. दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ तो 18 नवंबर 2010 के दिन उन्होंने शादी कर ली. फिर 14 अगस्त 2019 के दिन उन्हें बेटा हुआ. लेकिन साल 2020 में जब लॉकडाउन लगा तो उस दौरान दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे. इसके बाद मार्च 2021 में सूचना पति से अलग होकर रहने लगी. उसना आरोप था कि पति वेंकटरमन उससे और उससे बेटे से मारपीट करते थे. पिटाई के निशान के फोटो, मेडिकल रिकॉर्ड और WhatsAPP मैसेज को सबूत के तौर पर सूचना ने कोर्ट में दिखाया था.
कोर्ट ने दी थी वेंकटरमन को बेटे से मिलने की परमिशन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










