
पति भारत में करना चाहता है दूसरी शादी, दिया धोखा... पाकिस्तानी महिला की PM मोदी से न्याय की गुहार
AajTak
कराची की निकिता नागदेव ने अपने पति विक्रम नागदेव पर विवाह के बाद भारत लाकर सीमा पर छोड़ देने और दूसरी शादी की कोशिश का आरोप लगाया है. भावुक अपील में उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की मांग की. मामला भारत और पाकिस्तान, दोनों जगह सामाजिक और कानूनी संस्थाओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जबकि पंचायतों ने विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की है.
कराची की रहने वाली निकिता नागदेव ने अपने पति विक्रम नागदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है. निकिता का कहना है कि उनका विवाह 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाज़ से हुआ था. शादी के एक महीने बाद, 26 फरवरी 2020 को विक्रम उन्हें भारत लेकर आया, लेकिन कुछ ही महीनों में उनका जीवन पूरी तरह बदल गया.
निकिता के अनुसार, 9 जुलाई 2020 को विक्रम उन्हें 'वीजा तकनीकी समस्या' का बहाना बनाकर अटारी बॉर्डर ले गया और जबरन पाकिस्तान वापस भेज दिया. इसके बाद उसने न तो उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की, न ही कोई जिम्मेदारी निभाई. वीडियो में निकिता ने कहा, "मैं बार-बार भारत बुलाने की गुहार लगाती रही लेकिन उसने हर बार मना कर दिया. अगर आज इंसाफ नहीं मिला, तो महिलाओं का सिस्टम पर भरोसा खत्म हो जाएगा."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, छठे बच्चे को देगी जन्म... डॉक्टर ने दी है ये तारीख
निकिता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही उनके ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया. उन्हें पता चला कि विक्रम का संबंध उनके ही एक रिश्तेदार से था. जब उन्होंने शिकायत की तो उनके ससुर ने इसे सामान्य बताते हुए मामला दबा दिया. कोविड लॉकडाउन के दौरान विक्रम ने उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए मजबूर किया और तभी से वह उन्हें भारत आने नहीं दे रहा है.
जनवरी 2025 में निकिता ने दर्ज कराई शिकायत
डर और मानसिक तनाव के बीच निकिता ने 27 जनवरी 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामला सिंधी पंचायत मेडिएशन एंड लीगल काउंसिल सेंटर तक पहुंचा, जो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा अधिकृत है. नोटिस जारी हुए, सुनवाई भी हुई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी. 30 अप्रैल 2025 को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों ही पक्ष भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए केस पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में आता है. केंद्र ने विक्रम को पाकिस्तान भेजने की सिफारिश की.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










