
पति-पत्नी के बीच 21 साल पुराना विवाद SC में निपटा, CJI को तेलुगू में देनी पड़ी महिला को सीख
AajTak
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता महिला ने निजी तौर पर अदालत के सामने अपना पक्ष रखा. सीजेआई ने यह देखा कि महिला को अंग्रेजी में बोलने में दिक्कत हो रही है. ऐसे में चीफ जस्टिस रमन्ना महिला से तेलुगू में बात करने लगे. महिला मुस्कुराते हुए सहज हो गई. उन्होंने कोर्ट में अपना पक्ष रखा. इसके बाद सीजेआई ने पूरी बात साथी जज जस्टिस सूर्यकांत को अंग्रेजी में समझाई.
सुप्रीम कोर्ट (Supreme court ) ने 21 साल से चले आ रहे पति-पत्नी के बीच के विवाद को खत्म कर दोनों को मिलवा दिया. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट (SC) में आंध्र (Andhra Pradesh) के गुंटूर से पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










