
पति ने महिलाओं की जो तस्वीरें की थी लाइक, पत्नी ने वो प्रिंट करा दिया वैलेंटाइन गिफ्ट
AajTak
महिला ने उन सभी महिलाओं की तस्वीरें प्रिंट कराकर गिफ्ट के तौर पर दी जिन फोटोज को पति ने इंस्टाग्राम पर लाइक किया था.
एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने अपने पति को वैलेंटाइंस डे पर अजीबोगरीब गिफ्ट दिया. असल में महिला ने अपने पति को उन सभी महिलाओं की तस्वीरें प्रिंट कराकर गिफ्ट के तौर पर दी जिन फोटोज को पति ने इंस्टाग्राम पर लाइक किया था. इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया. (फोटोज साभार- Tiktok/gr93la) बताया जा रहा है कि ग्लोरिया नाम की टिकटॉक यूजर अमेरिका की रहने वाली हैं. उन्होंने पति को वैलेंटाइंस डे पर अजीबोगरीब गिफ्ट देने का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा- 'आपने पति/बॉयफ्रेंड को वैलेंटाइंस डे पर क्या गिफ्ट दिया?' इस वीडियो को एक ही दिन में एक करोड़ 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. ग्लोरिया ने पहले तो उन सभी महिलाओं की तस्वीरें इंस्टाग्राम से डाउनलोड कीं और फिर उन्हें प्रिंट किया. इसके बाद फोटोज को एक स्टिक से लगाकर वैलेंटाइंस डे के गिफ्ट के तौर पर पति को सौंपा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











