
पति जैसा दिखता था बेटा, बार-बार दिलाता उसकी याद... 'कातिल' सूचना सेठ का कुबूलनामा!
AajTak
गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ (Suchana Seth) को लेकर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सूचना ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को बताया था कि उसका बेटा चिन्मय पति जैसा दिखता है और अलग हो चुके पति की याद दिलाता है.
गोवा में 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ (Suchana Seth) को लेकर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में सूचना सेठ ने पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाली बातें कहीं. उसने गोवा की यात्रा इसलिए की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वेंकटरमन अपने बेटे से न मिले. इतना ही नहीं सूचना ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को बताया था कि उसका बेटा चिन्मय पति जैसा दिखता है और अलग हो चुके पति की याद दिलाता है.
ये बात भी सामने आई है कि बच्चे के पिता वेंकटरमन ने शनिवार को सूचना को कॉल की थी. उसने रविवार को समय बिताने के लिए बच्चे को बेंगलुरु के राजाजीनगर स्थित अपने घर लाने की जानकारी दी थी. हालांकि, सूचना ने अपने पति के घर जाने से इनकार कर दिया. उसने वेंकटरमन से बेंगलुरु के सदाशिवनगर के पास पब्लिक प्लेस पर मिलने के लिए कहा था.
'वेंकटरमन ने कॉल, मैसेज और ईमेल करने की कोशिश की'
इस पर वेंकटरमन सुबह 11 बजे पहुंचे. 2 घंटे से अधिक समय तक सदाशिवनगर में इंतजार किया. मगर, सूचना नहीं आई. उन्होंने उसे कॉल, मैसेज और ईमेल करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वो काम के सिलसिले में इंडोनेशिया चले गए.
लाश ठिकाने लगाने के लिए सूचना ने बनाया था खौफनाक प्लान
39 साल की सूचना सेठ (Suchana Seth) ने बेटे की लाश को ठिकाने लगाने का खौफनाक प्लान बना रखा था. हालांकि, उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और वो पकड़ी गई. पुलिस के मुताबिक, जब सूचना गोवा से बेंगलुरु जा रही थी तब रास्ते में 4 घंटे का ट्रैफिक जाम रहा. इससे वो लेट हो गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










