
'पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड चाहिए, मैं किसी से झगड़ूंगी नहीं', पत्नी ने दिया विज्ञापन
AajTak
एक पत्नी अपने पति की 'खुशी' के लिए रिलेशन में दूसरी महिला को लेकर आ गई है. इससे पहले पत्नी ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर कहा था कि वह पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढ रही है. महिला ने बताया था कि वह गर्लफ्रेंड को 32 हजार रुपये प्रति महीने सैलरी देगी. पत्नी ने कहा कि गर्लफ्रेंड बनने से पहले महिलाओं को HIV टेस्ट कराना होगा.
पति-पत्नी के रिलेशन में 'तीसरे' शख्स की एंट्री पर रिश्ते में दरार आ जाती है. लेकिन एक पत्नी खुद अपने पति की 'खुशी' के लिए रिलेशन में दूसरी महिला को लेकर आई है. सोशल मीडिया पर इस पत्नी की कहानी सुर्खियों में है. उन्होंने विज्ञापन देकर पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड्स ढूंढने का ऐलान किया था. फिलहाल उन्होंने एक गर्लफ्रेंड की भर्ती कर ली है. 2 पोस्ट अभी खाली हैं.
44 साल की पत्थीमा (Pattheema) ने विज्ञापन जारी कर घोषणा की थी कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके. इसके बदले गर्लफ्रेंड्स को 32 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी मिलेगी.
Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्थीमा ने इस बारे में टिकटॉक पर वीडियो जारी कर बताया है. इससे पहले अपने वीडियो में पत्थीमा ने कहा था कि उन्हें तीन महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति, बच्चों और घर की देखभाल कर सके.
पत्थीमा ने कहा था कि अप्लाई कर रही महिलाओं का HIV टेस्ट जरूरी होगा. उनकी उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए और उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो. महिलाओं का रहना, खाना भी फ्री होगा. पत्थीमा का ये अजीबोगरीब 'जॉब' ऑफर करने वाला वीडियो थाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
पति की पहली गर्लफ्रेंड मिल गई
पत्थीमा का कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं और पति को खुश नहीं रख पा रही है. वीडियो में पत्थीमा कहती हैं कि उनके परिवार में अब पति के साथ 'छोटी पत्नी' भी शामिल होंगी. हम एक साथ एक ही घर में रहेंगे, साथ खाना खाएंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











