
पति अपाहिज हुआ तो बीवी ने लिया तलाक... रचाई दूसरी शादी, अब नए पार्टनर संग मिलकर रखती है ख्याल
AajTak
रिस आर्मस्ट्रांग और ब्रैंडन स्मिथ एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी. दोनों के बीच तलाक हो गया, फिर भी उनकी कहानी वायरल हो रही है.
कहते हैं, रिश्तों का असली इम्तेहान मुश्किल वक्त में होता है. जब हालात बदलते हैं, तब प्यार और साथ की परख होती है. कई बार ऐसे हालात रिश्तों को तोड़ देते हैं, कई बार उन्हें और मजबूत बना देते हैं. टेक्सास की रहने वाली क्रिस आर्मस्ट्रांग और उनके पति ब्रैंडन स्मिथ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां प्यार ने कई रूप बदले, लेकिन इंसानियत और जिम्मेदारी बरकरार रही.
हादसे ने बदल दी जिंदगी क्रिस और ब्रैंडन की लव स्टोरी बहुत खूबसूरत थी. दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और फिर शादी कर ली। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि किस्मत उनके रिश्ते की इतनी कठिन परीक्षा लेगी. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 में काम पर जाते वक्त क्रिस को फोन आया कि ब्रैंडन का गंभीर सड़क हादसा हो गया है.
ब्रैंडन कोमा में चले गए. दो महीने बाद जब होश आया तो उनकी याददाश्त लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. उन्हें पोस्ट-ट्रॉमैटिक अम्नेसिया हो गया था और वह हर कुछ सेकंड में सब कुछ भूल जाते थे. ब्रैंडन की देखभाल क्रिस के लिए बड़ी चुनौती थी.
पत्नी से बनीं संरक्षक क्रिस ने करियर बदलकर स्पीच पैथोलॉजिस्ट बनने का फैसला किया ताकि पति की देखभाल कर सकें, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि उनकी शादी पहले जैसी नहीं रह सकती. काफी सोच-विचार के बाद क्रिस ने तलाक ले लिया, लेकिन उन्होंने ब्रैंडन को छोड़ा नहीं. वह उनकी कानूनी संरक्षक बन गईं और उनकी जिम्मेदारी निभाती रहीं.
फिर मिला नया साथी ब्रैंडन की देखभाल करते हुए क्रिस को जिंदगी में सहारे की जरूरत महसूस होने लगी. इसी दौरान उनकी मुलाकात जेम्स आर्मस्ट्रांग से हुई. 2015 में दोनों ने शादी कर ली. जेम्स ने न सिर्फ क्रिस को अपनाया बल्कि ब्रैंडन को भी पूरे दिल से स्वीकारा. वह उनकी देखभाल में भी हाथ बंटाते हैं, नहलाना, खाना खिलाना, डॉक्टर के पास ले जाना-सब अपनी जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं.
वायरल हुई ये कहानी

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












