
'पतले इंसान को वजन घटाने को कहा', यूनुस ने बांग्लादेश का क्या कर डाला, लगी पाकिस्तान वाली बीमारी
AajTak
वर्ल्ड बैंक के कर्जे के सहारे पलने वाले पाकिस्तान की बीमारी बांग्लादेश को भी लग गई है. बांग्लादेश की एजेंसियों ने कहा है कि उनकी अर्थव्यवस्था 'कर्ज के जाल' में फंस गई है. बांग्लादेश पर अभी $104.48 बिलियन का कर्ज है. आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि मुल्क की हालत देखते हुए कोई भी यहां निवेश करने को तैयार नहीं है.
बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को लेकर हताश और उदास करने वाली खबर आ रही है. अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस की अगुआई में चल रहा बांग्लादेश कर्ज के भंयकर जाल में फंस गया है. ये जानकारी किसी विदेश एजेंसी ने नहीं बल्कि बांग्लादेश की सरकार की एजेंसियों ने ही दी है. बांग्लादेश के वित्त मंत्रालय के अनुसार इस साल मार्च तक बांग्लादेश का कुल बकाया कर्ज 19,99,928 करोड़ टका था. इसमें से विदेशी कर्ज 8,41,992 करोड़ टका था. इस दौरान मुल्क में विदेशी निवेश लगभग निल हो गया है.
बांग्लादेश "कर्ज के जाल" में फंस गया है. आज की तारीख में बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा खर्च कर्ज का सूद चुकाना बन गया है. जबकि टैक्स-टू-GDP रेश्यो 10 प्रतिशत से घटकर लगभग 7 प्रतिशत हो गया है. ये बातें देश के रेवेन्यू अथॉरिटी के प्रमुख ने कही है.
ढाका में एक सेमिनार में बोलते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (NBR) के चेयरमैन एम अब्दुर रहमान खान ने चेतावनी दी कि बांग्लादेश धीरे-धीरे "एक खतरनाक और मजबूरी वाली निर्भरता" की ओर बढ़ रहा है. जिसका मुख्य कारण उसका लगातार कम रेवेन्यू-GDP रेश्यो है.
'दुबले-पतले इंसान को वजन घटाने कहा जा रहा है'
उन्होंने कहा, "हम पहले ही कर्ज के जाल में फंस चुके हैं. इस सच्चाई को माने बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड "ऐसी इकॉनमी के लिए खतरनाक है जो पहले से ही सीमित फिस्कल स्पेस से जूझ रही है."
सेमिनार में मौजूद थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉगके फेलो और जाने-माने अर्थशास्त्री मुस्तफिजुर रहमान ने कहा कि रेवेन्यू बजट में सैलरी और पेंशन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खर्च एग्रीकल्चर और एजुकेशन पर होता था जबकि "अब यह इंटरेस्ट पेमेंट पर होता है."

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









