
'पतली कमरिया...' क्लास में भोजपुरी गाने पर डांस करती महिला का VIDEO वायरल
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो में महिला टीचर क्लासरूम में बच्चों संग भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. किसी को टीचर के पढ़ाने का अंदाज पसंद नहीं आया तो कई उसके समर्थन में भी नजर आए.
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में वह क्लासरूम में बच्चों संग भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है. महिला को टीचर बताया गया है. उसके डांस को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. किसी को टीचर के पढ़ाने का अंदाज पसंद नहीं आया तो कई उसके समर्थन में भी नजर आए. बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो को 'जिंदगी गुलजार है' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'बचपन में ऐसी टीचर हमें क्यों नहीं मिली.' अपलोड किए जाने के बाद से इसे अब तक 38 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है.
वीडियो में एक महिला टीचर क्लास के अंदर बच्चों-बच्चियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही है. बैकग्राउंड में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया मोरी...' बज रहा है. टीचर के डांस स्टेप्स को फॉलो करते हुए बच्चे भी अपने हाथ हिला रहे हैं.
बचपन में ऐसी Teacher हमें क्यों नहीं मिली 🥲❤️ pic.twitter.com/DCmx6USvD1
टीचर के वीडियो पर तमाम यूजर्स ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा- ये कहां का स्कूल है. हमारे टाइम तो ऐसा नहीं था. दूसरे ने लिखा- A,B,C,D पढ़ने के उम्र में बच्चों के सामने ऐसा करने से उन पर क्या असर पड़ेगा? वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- हमारी मैडम तो हाथ में डंडा लेकर पढ़ाती थी.
Bechari teacher gate band kar k soch rhi hogi, kisi ne dekha ni🥲😂

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










